अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ के प्रतिनिधियों की भाबर के झंडीचौड़ में आयोजित बैठक में कोली राजपूतों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोली राजपूतों का इतिहास गौरवमयी रहा है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने भी अपने अध्ययन में इस जाति का इतिहास गौरवमयी ही पाया है। हिमाचल से आये कृष्ण चंद्र ने कहा कि इतिहास में यह जाति क्षत्रिय वीरों की भांति दर्शाई गई है। राजपूताना सेवा समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि अगर भारत सरकार वास्तव में ही जाति प्रथा को समाप्त करना चाहती है तो सर्वप्रथम संविधान से जातियों की सूची को हटाना होगा। वक्ताओं ने भोली भाली जनता से झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने के राजनैतिक दलों के प्रसासों को भी अनुचित बताया।बैठक में राय सिंह भंडारी, रजनीश राजपूत, रविन्द्र नेगी, अमर सिंह गुसाई, सोबन सिंह, सतेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, रोशन सिंह, अमित कुमार, राकेश सिंह, सादर सिंह, गजे सिंह और राघवेन्द्र सिंह आदि थे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog